Mungeli Breaking : मुंगेली में लोमड़ी के हमले में अब तक 15 घायल
Mungeli Breaking : लोरमी ! छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला इन दिनों लोमड़ियों के आतंक तले थर्राया हुआ है क्योंकि एक हफ्ते में अब तक 15 से ज्यादा ग्रामीणों को लोमड़ी अपना शिकार बना चुका हैं।
लोरमी इलाके में लोमडियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर लोरमी इलाके में लोमड़ी ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। लगातार लोमड़ी के हमले से वन विभाग में भी हडकंप मचा हुआ है।
यह ताजी पूरी घटना एटीआर के बफर क्षेत्र के वनक्षेत्र डंगनिया का है। जहां पर सरसोहा में लोमड़ी ने तीन ग्रामीणों के ऊपर हमला कर दिया है।
वहीं खुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज किया गया। घायलों में दो पुरूष और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी नवरंग बैगा सहित 18 लोग शुक्रवार को मुंगेली न्यायालय गए थे। वहां से वापस लौटने के समय चकदा नाला में रात के पास करीब 8.30 बजे लोमड़ी ने हमला कर दिया। वहीं सुबह जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के दौरान मुकेश बैगा को भी घायल कर दिया। वहीं छठी कार्यक्रम से लौट रही महिला को भी खोखरनाला के पास हमला कर घायल कर दिया।
इसके पहले ग्राम दरवाजा, खुड़िया, दुल्लापुर, तिलकपुर और कारीडोंगरी में लगभग 12 लोगों पर पहले भी लोमड़ी हमला कर चुकी है। एटीआर के सुदूर वनाचंल में लोमड़ी के हमले के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
Mungeli Breaking : कुछ दिनों पहले पशु चिकित्सक डॉ चंदन ने लोमड़ी को पकड़ने के लिए पिंजड़े में मुर्गा को चारा बनाकर रखा था। इसके बाद भी लोमड़ी पिंजड़े में नहीं फंसी। लोमड़ी को रैबीज इन्फेक्शन होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा था। रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया लोमड़ी के आतंक को देखते हुए वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।