Mumbai Latest news : मुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, 39 लोग अस्पताल में भर्ती

Mumbai Latest news :

Mumbai Latest news :  मुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, 39 लोग अस्पताल में भर्ती

 

Mumbai Latest news :  मुंबई !  मुंबई के उपनगर कुर्ला इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके कारण दम घुटने से 39 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग मंजिलों से करीब 50-60 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Mumbai Latest news :  अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग कुर्ला पश्चिम इलाके में कोहिनूर अस्पताल के पास एक एसआरए इमारत में लगी थी।


अग्निशमन विभाग ने कहा, ”आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।” अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Chhattisgarh Assembly Speaker : विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश के समस्त उद्यमी एवं श्रमिक साथियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
दम घुटने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए 39 लोगों में से 35 को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर है।
अन्य चार लोगों को कोहिनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें बाद में चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU