एमपी के चर्चित आईएएस अवि प्रसाद फिर बंधे शादी के बंधन में, प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद अपनी तीसरी शादी को लेकर इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वर्ष 2014 बैच के अधिकारी अवि प्रसाद ने हाल ही में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ सादगीपूर्ण समारोह में विवाह रचाया है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाह समारोह 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क स्थित एक निजी होटल में बेहद गोपनीयता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं और मूलतः मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की रहने वाली हैं। अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अवि प्रसाद की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी, जो वर्तमान में शाजापुर की कलेक्टर हैं। उनसे अलग होने के बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से दूसरी शादी की थी, जो अभी रतलाम कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। प्रशासनिक हलकों में यह मामला इसलिए भी चर्चित है क्योंकि अवि प्रसाद की वर्तमान और दोनों पूर्व पत्नियां भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *