MP Crime News : मां से विवाद, 12 वर्षीय बालिका कवित्रा ने उठाया भयानक कदम……आइये जानें वजह

MP Crime News :

MP Crime News : बालिका का शव खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका बरामद

MP Crime News : सीहोर ! मध्यप्रदेश के सीहोर जिले मे इछावर के गांव सेमलीजदीद में आज बारह वर्षीय एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। लड़की रातभर से लापता थी। नाबालिग का रात के समय अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेमलीजदीद गांव की रहने वाली 12 वर्षीय कवित्रा अचानक घर से कहीं चली गयी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो कवित्रा का शव पेड़ से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार मृतका कवित्रा का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

MP Breaking : महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ते हुए फिर से मध्य प्रदेश ने हासिल किया ‘सोयाप्रदेश’ का ताज

MP Crime News :  वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि कल रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

Related News