MP Breaking : प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही बस खड़े डंपर से भीषण टक्कर, 6 की मृत्यु, 17 घायल

MP Breaking :

MP Breaking : प्रयागराज से नागपुर जा रही बस हुयी हादसे का शिकार

MP Breaking : मैहर ! मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। सत्रह अन्य घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि मैहर के नादन थाना से करीब एक किलोमीटर दूर हुए इस भीषण हादसे में बस सवार छह यात्रियों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया, जबकि तीन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर मैहर, अमरपाटन और सतना के अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों की संख्या सत्रह बतायी गयी है। घायलों में बस चालक भी शामिल है।


पुलिस ने बताया कि बस प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही थी। बताया गया है कि बस काफी तेज गति से जा रही थी और वह सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गयी। भीषण टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।

Related News

Mungeli Breaking : लोरमी इलाके में लोमड़ियों का आतंक, अब तक 15 से ज्यादा ग्रामीणों को शिकार बना चुका हैं लोमड़ी, हमले से वन विभाग में भी मचा हडकंप


MP Breaking :  घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि बस प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही थी। बताया गया है कि बस काफी तेज गति से जा रही थी और वह सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गयी। मृतकों की पहचान की जा रही है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इस बारे में देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका। माना जा रहा है कि इसमें लगभग 25 यात्री सवार हो सकते हैं। भीषण टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और देर रात तक बस में फसे लोगों को निकालने का कार्य जारी था।

Related News