मुंबई: तमिल-तेलुगु क्राइम थ्रिलर ‘इलेवन‘ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी है। 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर सकी, लेकिन 13 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। पिछले 11 दिनों से यह फिल्म ओटीटी के टॉप 10 चार्ट में बनी हुई है और 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज पा चुकी है।
क्या है ‘इलेवन’ की कहानी?
फिल्म एक पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद (नवीन चंद्रा) की कहानी है, जो एक सीरियल किलर के मामले की जांच करता है। कहानी में रहस्य, ट्विस्ट और सस्पेंस का ऐसा ताना-बाना है कि दर्शक अंत तक बंधे रहते हैं। नवीन चंद्रा ने अपने एक्टिंग से किरदार को जीवंत कर दिया है, जबकि रिया हरि ने भी मजबूत भूमिका निभाई है।
क्यों थिएटर में नहीं चली फिल्म?
– कमजोर प्रमोशन: फिल्म को अच्छी मार्केटिंग नहीं मिली, जिससे दर्शकों तक इसकी पहुंच कम रही।
– मिली-जुली समीक्षाएं: क्रिटिक्स ने इसे अनोखी कहानी बताया, लेकिन कुछ ने इसे स्लो पेस करार दिया।
– साउथ मार्केट में सीमित रिलीज: हिंदी डब्ड वर्जन को ज्यादा प्रचार नहीं मिला।
ओटीटी पर क्यों बनी हिट?
– सस्पेंस का धीमा पेस ओटीटी पर ज्यादा असरदार लगा।
– वर्ड ऑफ माउथ: दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसे “हिडन जेम” बताया।
– हिंदी डबिंग: अमेजन प्राइम पर हिंदी वर्जन ने पैन-इंडिया ऑडियंस को जोड़ा।
कलाकार और क्रू
रोल कलाकार
इंस्पेक्टर अरविंद नवीन चंद्रा
मुख्य महिला भूमिका रिया हरि
सहायक कलाकार अभिरामी, शशांक, रवि वर्मा
निर्देशक लोकेश अजल्स
लेखक लोकेश अजल्स