Mokhaputka Gram Panchayat- विकास की नई गाथा लिख रहा है मोखापुटका ग्राम पंचायत

सरपंच लोचन भावना पटेल ने बदल दी गांव की दिशा

 दिलीप गुप्ता 
सरायपाली। ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर मोखापुटका ग्राम पंचायत विकास की नई गाथा लिख रहा है। सरपंच लोचन भावना पटेल ने 2 महीने में ही गांव की दिशा बदल दी है। आम जनता कों गर्मी में पानी के लिए समस्या न हो करके नल जल योजना जो बंद पड़ी थीं उसे तत्काल रूप से चालू करवाया गया। अब घर-घर तक नल से जल पहुंच रहा है। इसके साथ गांव के रंगमंच जो खस्ताहाल पड़े हुए थे, उसे रंगाइपोताई करके बैठने योग्य बनाया गया है साथ ही सभी रंगमंच में फंखा लगाया गया है।

गांव का मुख्य प्रवेश द्वार की स्थित भी बदहाल हो चुकी थी। जिसे सरपंच भावना पटेल ने रंगाई-पोताई करके प्रवेश द्वार के साथ गांव की शोभा बढ़ा दी है। इसके साथ ही नीचे तालाब से कौहाकुंडा रोड मार्ग तक मुरुम से रोड बनाया गया है। नीचे तालाब से मोखाखार रोड तक मुरुम से सड़क बनाया गया है। नीचे तालाब में 2 बोर खनन किया गया है। शौचालय का मरम्मत करके चालू किया गया। गर्मी में लोगों कों नहाने में परेशानी न हो करके 6 पचरी का मरम्मत करके नहाने योग्य बनाया गया है। गांव के मेन रोड का चौड़ीकारण करण किया गया है जिससे आवागमन में सुविधा हो। गांव में दूषित पानी न फैले इसलिए सोकता निर्माण करवाया गया है। 2 महीने में हुए इतने कामो की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

Related News

सरपंच भावना पटेल ने कहा कि गांव की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे सरपंच बनाया उस उम्मीद पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। गांव में विकास काम कराना मेरी जिम्मेदारी है। अभी महीने में ही हमने कई सारी उपलब्धिया हासिल कर ली है। आने वाले समय में मोखापुटका ग्राम पंचायत में चहमुखी विकास होगा। इसके साथ ही छोटी छोटी समस्याओं के लिए ग्रामीणों कों भटकना पड़ता हैं। जैसे राशन कार्ड में नाम जुड़वाना, जन्म प्रमाण पत्र बनवाना, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना, श्रमिक कार्ड बनवाना इन सभी काम कों भी हम प्राथमिकता से करेंगें। इसके साथ ही मुझे सरायपाली सरपंच संघ का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। अब जिम्मेदारी दोहरी हो गयी है।

Related News