नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे मे दी गई जानकारी
हिंगोरा सिंह
अंबिकापुर, सरगुजा । आमनागरिकों कों विधिक जानकारी प्रदान करने एवं पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे आज दिनांक कों थाना मणिपुर अंतर्गत ग्राम थोर मे थाना प्रभारी मणिपुर एवं पुलिस टीम द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया, चलित थाना मे ग्रामीणों कों महिला सशक्तीकरण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।
चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर नागरिकों को जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों कों यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी मणिपुर अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महिला आरक्षक नीलम यादव, सैनिक दिनेश यादव, सहित करीब सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।