चारामा गणतंत्र दिवस के 77 वे वर्ष में जगह जगह हुआ ध्वजारोहण । नगर के समता रंग मंच में विधायक सावित्री मंडावी ने फहराया तिरंगा, समता रंग मंच और स्कुलो मे दी बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति।
गणतंत्र दिवस की 77 वी वर्षगांठ पर नगर सहित ग्राम पंचायतो और विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायतो मे ग्राम के सरपंच, नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष मुनेश्वर नागराज, समता रंग मंच में विधायक सावित्री मंडावी, जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर स्कुलो में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यो, महाविधालय में प्राचार्य मरकाम, पत्रकार भवन सहित भाजपा एवं कांग्रेस कार्यालयों और विभिन्न शासकीय कार्यालयो में

अधिकारियो एंव जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। राष्ट्रगान हुआ। स्कुलो में राष्ट्रगान के बाद संस्था के प्राचार्यों के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया फिर स्कूली बच्चो के द्वारा नगर में बैंड बाजो के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सभी स्कुलो के बच्चे प्रभात फेरी कर नगर के समता रंग मंच पहुँचे, जहाँ विधायक सावित्री मंडावी के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, उपाध्यक्ष अजु धर्मेन्द्र सोनकर सहित नगर के सभी पार्षदो, पूर्व पार्षदो, भाजपा एव कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो एंव

नगरवासियो स्कुलो के शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद विधायक एव नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित सभी को सम्बोधित कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस वर्ष विधायक के आदेश पर नगर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की नई परम्परा प्रांरभ करते हुए सिर्फ स्कूली बच्चों के ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किये गये एंव प्रथम द्वितीय एव तृतीय आने वाले प्रतिभागी स्कुली टीम को 5000-5000 पुरुष्कार भी विधायक की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रदान किया गया।

सास्कृतिक कार्यकमो के लिए निर्णायक भी रखे गये थे। जिन्होने गाने के बोल, पहनावे नृत्य और सदेश जैसे बिषयों पर कार्यक्रमों को नम्बर दिये। कुल 16 स्कुलो ने देश भवित एव छग गीतों सहित बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, कटते जंगल, आदिवासी परम्परा, छग के त्योटार और गीतों एवं पर्वो पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान छग की बाल गायिका नगर की बेटी गायिका आरू सादु भी मंच पर उपस्थित हुई। सभी के आग्रह पर उन्होंने भी गीत की प्रस्तुति दी। दोपष्टर 02 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा। आयोजन को सम्पन्न कराने में नगर पंचायत अधिकारी हेमन्त नेताम, इंजीनियर हरीश ध्रुव सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी, पुलिस सुरक्षा बल एंव नगर वासियों व स्कुली शिक्षक शिक्षिकाओ का सहयोग रहा। |