विधायक की घोषणा हुई पूरी, 8 लाख की लागत से बनेगा सीसी रोड
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमाडीह में विधायक चातुरी नंद द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क ₹8 लाख की लागत से निर्मित की जाएगी, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की मूलभूत अधोसंरचना को मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक चातुरी नंद ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। गांव-गांव तक सड़क, नाली और अन्य आवश्यक विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड के निर्माण से विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच धनेश्वरी साहू, परमेश्वर साहू (सरपंच), गौटिया मोहनलाल राजहंस, जमदरहा सरपंच प्रीतम चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य सोनसाय बरिहा, कांग्रेस कार्यकर्ता दिक्षित चंद्राकर, मनोज चौहान, मीरा हरिसागर सिदार (उपसरपंच), जैतराम बरिहा, पूर्व बीडीसी सोनसाय बरिहा, रामकुमार साहू (डोलमडी पंचायत), रेशम गाहिर, दुरोधन बरिहा, गजानंद बरिहा, किसान यादव, फिरूराम बरिहा, शिवनाथ टांडी, रथुराम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए विधायक चातुरी नंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी।