मिथिलेश बने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष

रमेश गुप्ता भिलाई। सुंदर विहार कॉलोनी कुरुद निवासी मिथिलेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, स्वतंत्र प्रभारी विक्रमादित्य सिंह जूदेव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिन्स जैन व उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण पाल एवं छत्तीसगढ़ कार्यसमिति की सहमति से की गई है। नियुक्ति के साथही उन्हें संगठन के विस्तार कर 30 दिन के अंदर संगठन को सूचित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *