मिशन गाँव चलो अभियान : संगठन मजबूती की दिशा में कांग्रेस का बड़ा कदम

गरियाबंद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत जिला भर में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य लगातार जारी है।
इसी कड़ी में राजिम विधानसभा अंतर्गत भसेरा मंडल के परसौल सेक्टर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और आगामी रणनीति से अवगत कराया गया तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू,भसेरा मंडल अध्यक्ष,जनपद सभापति डॉ.दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और गाँव-गाँव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया।“मिशन गाँव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना,नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।
बैठक में जो जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि कांग्रेस संगठन अब गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गया है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *