प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी :  गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, योजना निरस्त होने का डर दिखाकर लगाते थे चूना

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर योजना निरस्त होने का डर दिखाते और अमानत के नाम पर नकद और जेवरात ले लेते थे।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर योजना निरस्त होने का डर दिखाते और अमानत के नाम पर नकद और जेवरात ले लेते थे।

थाना सिविल लाइन तथा कोतवाली क्षेत्र में योजना की राशि शीघ्र स्वीकृत कराने के लालच देकर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में हर घटना में दो व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीवाई 9201) से आते-जाते दिखे।

फुटेज तथा पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से संदिग्ध रामप्रसाद यादव तथा जितेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन तथा शांति बाई यादव से ठगी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से बाइक, 4500 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए, जिनकी कीमत 2 लाख 56 हजार रुपये है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जेवरात गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद यादव (65 वर्ष, पोड़ी, थाना सकरी), जितेंद्र यादव (38 वर्ष, डनडन, थाना तखतपुर मंगला) तथा कन्हैया सोनी (45 वर्ष, सोनी मोहल्ला, तखतपुर) हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *