मेहफूज अली ने राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में चौथी बार जीता गोल्ड मैडल

बिलासपुर। 25 वाँ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभाग के प्रतिभा वान खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे छत्तीसगढ़ भारत कराते अकादमी के मेहफूज अली ने 19 वर्ष बालक 65 कि.ग्रा. वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर पुणे में जनवरी माह में होने जा रहे राष्ट्रिय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मेहफूज अली कक्षा 4 चौथी से कराते खेल का अभ्यास कर रहे हैं स्कूल खेलो के साथ- साथ कराते फेडरेशन के अनेक प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को गोल्ड, सिल्वर , पदक दिया हैं | इस उपलब्धि पर सेंट जोसफ इंग्लिश मीडियम स्कूल तारबाहर के प्राचार्य सिस्टर प्रिया, व्यायाम शिक्षक राकेश देवांगन , उनके कराते कोच खेत्रो महानंद , शिवा निर्मलकर , प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली (चाचा) ,नौशाद अली (पिता) , ने बधाई शुभकामनयें देते हुए महफूज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *