रैम्प योजना के अंतर्गत उद्यमियों के वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु मीट 27 फरवरी को

कोरिया 25 फरवरी 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रैम्प योजना के अंतर्गत उद्यमियों के वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु इंडस्ट्रीज और बैंकर्स मीट का कार्यक्रम होटल राम सेतु, बैंकुण्ठपुर में 27 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया है। इस मीट में बैंक अधिकारियों और उद्यमियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजना प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के विषय में जानकारी देते हुए उद्यमियों को ऋण सुविधाओं के विषय में भी जानकारी देंगे। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उद्यमियों और बैकर्स के बीच औद्योगिक एवं सेवा इकाईयों की स्थापना हेतु बैंक से ऋण लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा ऋण लेने में आने वाली परेशानियों के विषय में प्रत्यक्ष संवाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *