धमतरी। घोषणाओं की राजनीति नहीं, काम की राजनीति — यही पहचान बन चुकी है महापौर रामू रोहरा की। एक बार फिर उन्होंने इसे साबित कर दिया है। शहर के 40 वार्डों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए 2 करोड़ 06 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। सड़क, नाली और शेड निर्माण जैसे मूलभूत कार्यों से सीधे जनता को राहत मिलने वाली है।
खास बात यह है कि यह कोई पहला कदम नहीं है — इससे पहले भी महापौर ने 2 करोड़ रुपये से 35 विकास कार्यों को मंजूरी दी थी, जिनके टेंडर लग चुके हैं और काम शुरू होने को तैयार है। आज महापौर रामू रोहरा एवं निगम आयुक्त इंदिरा देवहारी ने कुल 74 विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करते हुए अधिकारियों को बिना देरी टेंडर जारी करने के सख्त निर्देश दिए।
रामू रोहरा का साफ संदेश:
“हर वार्ड में विकास होगा, कोई इलाका उपेक्षित नहीं रहेगा। जनता का पैसा जनता के काम में लगेगा।”
लगातार फैसले, ताबड़तोड़ स्वीकृतियां और जमीन पर उतरते काम यह साफ दिखाते हैं कि धमतरी अब रुकने वाला नहीं है। आज शहर कह रहा है — “रामू है तो भरोसा है!”
वार्डवार स्वीकृत कार्यों का विवरण:
- शीतला पारा वार्ड: गणेश साहू घर से मुकेश साहू घर तक सीसी रोड निर्माण (1.57 लाख), शिव मंदिर से रानी मीनपाल घर से सामुदायिक शौचालय तक आरसीसी नाली निर्माण (1.98 लाख)।
- लाल बगीचा वार्ड: रामाधार कुर्रे घर से अशोक राजपूत घर तक सीसी रोड (0.44 लाख), राधे महिलांगी घर से तुलसी यादव घर से जैतखम्भ तक सीसी रोड (2.19 लाख)।
- सुंदरगंज वार्ड: प्रेम प्रकाश आश्रम के पीछे सीसी रोड निर्माण कार्य (7.57 लाख)।
- सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड: मो. सकीर असांरी घर से कुलेश ध्रुव घर सी.सी. रोड (3.97 लाख), हरिदहा साहू समाज भवन से ललीत साहू घर तक सी.सी. रोड (2.59 लाख), आंगनबाड़ी भवन के सामने सी.सी. रोड (2.74 लाख), नकुल सिन्हा घर से अशोक यादव घर तक सी.सी. रोड (1.36 लाख), तालाब पार में आर.सी.सी. रोड निर्माण (9.61 लाख)।
- नवागाव वार्ड: शासकीय स्कूल से शीतला मंदिर तक सी.सी रोड निर्माण (7.40 लाख)।
- महंत घासीदास वार्ड: सामुदायिक भवन से रघुनाथ प्रसाद से संतोष यादव घर तक सी.सी. रोड (4.78 लाख), दीपक पटेल से मिडिल स्कूल तक आर.सी.सी. नाली निर्माण (3.51 लाख)।
- साल्हेवार पारा वार्ड: दुर्गा मंदिर से धर्मेश सिन्हा घर से कासिम शाप से सादिर अली घर तक सी.सी. रोड (2.09 लाख)।
- ब्राम्हणपारा वार्ड: गोविंद सोनी घर, हरिश सोनी एवं बम्बलाई मंदिर एरिया के विभिन्न स्थानों में आर.सी.सी. नाली मरम्मत (1.00 लाख), गणेश चौक में आटा चक्की के सामने चबूतरा निर्माण (1.75 लाख), बिहारी पटेल घर के पास नाली स्लेब निर्माण (1.09 लाख), विभिन्न स्थलों में स्लेब निर्माण (2.04 लाख), गारमेंट मिडिल स्कूल में महिला टॉयलेट एवं फ्लोर मरम्मत (1.37 लाख), गणेश चौक के पास बाजा गली में ट्यूबवेल बोर खनन एवं पाईप लाईन विस्तार (1.89 लाख), धोबीपारा धोबी चौक में ट्यूबवेल बोर खनन एवं पाइपलाइन विस्तार (1.89 लाख), अरुण घर एवं दुर्गेश सोनकर घर के पास कुम्हारपारा में आरसीसी नाली (1.57 लाख), ईश्वरी पटवा घर के पास सीसी रोड (1.91 लाख)।
- कोष्टापारा वार्ड: मदन बंजारे घर से यादव समाज भवन तक सीसी रोड निर्माण (6.07 लाख)।
- जालमपुर वार्ड: सेवक राम साहू घर से रमेश साहू घर तक सीसी रोड (0.80 लाख), दीवान तालाब के पास डोम निर्माण (3.50 लाख), अविनाश घर से संजय ठाकुर घर के पास आरसीसी नाली एवं स्लेब मरम्मत (0.23 लाख), कमलेश निषाद घर से हनुमान मंदिर के पास सीसी रोड (0.79 लाख), शंकर नगर में बबलू देवांगन घर के सामने नाली मरम्मत (0.57 लाख), शंकर नगर चौक के पास चबूतरा में स्टील रेलिंग (0.47 लाख), हनुमान मंदिर से दीवान तालाब देवेंद्र टेलर गली तक सीसी रोड (4.07 लाख)।
- विंध्यवासिनी वार्ड: संतोष साहू घर से लीला महार घर तक आरसीसी नाली (2.83 लाख), मिलन सोनकर घर से प्रतिमा निर्मलकर घर तक आरसीसी नाली (3.41 लाख)।
- दानीटोला वार्ड: केसरी घर से सतीश मीनपाल घर तक एवं सतीश घर से सियाराम घर तक आरसीसी नाली (1.34 लाख), सियाराम घर से आदिवासी गोंड समाज भवन एवं लीलाराम बाड़ी से डाबरी तक सीसी (2.54 लाख)।
- महात्मा गांधी वार्ड: नेगू साहू घर से करण किराना तक आरसीसी नाली (2.53 लाख), गांधी आश्रम के पास रंगमंच निर्माण (2.53 लाख)।
- रामपुर वार्ड: पालनहार घर से आरआर फिटनेस तक आरसीसी नाली (5.57 लाख), पालनहार घर से फिटनेस तक सीसी रोड निर्माण (9.51 लाख), प्रताप पान ठेला से अशोक डागा घर के सामने से बिलाई माता रोड ट्रांसफार्मर तक सीसी रोड (1.81 लाख)।
- सदर दक्षिण वार्ड: कलर तालाब के पास शेड निर्माण (1.36 लाख), मराठा मंगल भवन के पास सीसी रोड (3.14 लाख), मराठा मंगल भवन के पास सीसी रोड का बचे हुए निर्माण कार्य (2.30 लाख), मराठा मंगल भवन के पास आरसीसी नाली (1.93 लाख)।
- बांस पारा वार्ड: गणेश रणसिंह घर से मातृकृपा किराना स्टोर्स तक सीसी रोड (0.41 लाख), मस्तराम यादव घर से शीतल सिन्हा घर तक सीसी रोड (1.87 लाख), चंदा गली में सीसी रोड (1.13 लाख), यादव घर से मातृकृपा किराना स्टोर्स तक सीसी रोड (1.26 लाख)।
- मराठापारा वार्ड: साईं मंदिर से सतीश गुप्ता घर तक सी.सी. रोड निर्माण (2.45 लाख)।
- पोस्ट ऑफिस वार्ड: सरस्वती जैन मंदिर, नोहर सिन्हा, लता देवांगन से गौरा चौरा से सुखदेव रजक घर तक सी.सी. रोड (1.41 लाख), अवस्थी गली में यादव घर से रेवती साहू घर तक सीसी. रोड (1.28 लाख), तहसील ऑफिस के पीछे शेड निर्माण (11.74 लाख)।
- रिसाईपारा पूर्व वार्ड: प्रकाश स्टील से थींटे घर से यादव पर एवं बिहारी घर से रामके घर तक पी.सी.सी. नाली (1.47 लाख), कृपाल ग्वाल घर से राजू कुरेशी घर पी.सी.सी. नाली (0.44 लाख), संतोषी मंदिर से कामा घर तक पी.सी.सी. नाली (1.31 लाख), मस्जिद से नीलम प्रिंटर्स तक पी.सी.सी. नाली (0.74 लाख), शुभम केसवानी घर से डॉ. भोजवानी घर तक पी.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड (2.56 लाख)।
- टिकरापारा वार्ड: विनोद चांवला घर से दारा कबाडी तक नाली निर्माण (6.12 लाख)।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड: अनिता सोनी घर से छोटू निर्मलकर, राजेश यादव से उत्तम साहू एवं शंकर घर से ममता घर तक आर.सी.सी. नाली (6.12 लाख), राहूल सोनी घर से पटवानी भवन, गौरव पथ तक सी.सी. रोड (0.67 लाख)।
- सोरिद वार्ड: अनिल राघव घर से अवधेश ठाकुर घर तक रोड निर्माण (6.38 लाख), मनीष गजेन्द्र घर से जेकब घर तक सी.सी. नाली (9.54 लाख), सोरिद पुलिया के पास आर.सी.सी. क्रॉसिंग नाली (1.65 लाख)।
- स्वामी विवेकानंद वार्ड: मनोहर केसवानी व गुरमुख भोजवानी घर के बीच सीसी रोड एवं नाली (1.50 लाख), मनोज सुखवानी घर से शाहनवाज खान तक आरसीसी नाली (1.62 लाख), सूर्य चंद्राकर घर से भूपेंद्र सिंह जनूजा घर तक आरसीसी नाली (0.80 लाख), माधवग हॉस्पिटल से गुरमुख भोजवानी घर तक आरसीसी नाली (1.85 लाख), अनिल सिंह घर से असरानी के घर तक आरसीसी नाली (1.88 लाख), बजरंग अग्रवाल घर से रामराख्यानी घर तक आरसीसी नाली (2.30 लाख), विवेकानंद गार्डन से अटल आवास तक सीसी रोड (1.85 लाख), अटल आवास से मनीष घर गली नंबर 3 तक सीसी रोड (0.80 लाख), दुर्गा रोड से संत लहरी नगर से कांटा तालाब रोड तक आरसीसी नाली (6.40 लाख)।
- डाक बंगला वार्ड: शंकर नगर में आंगनबाड़ी से देवेंद्र निर्मलकर घर तक सीसी रोड (2.12 लाख), आशीष रात्रि के घर से सुंदर टंडन के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण (2.72 लाख)।