महापौर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन से मिले

दी शुभकामनाएँ

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात सोमवार दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस शुभ अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

महापौर श्री रोहरा ने कहा कि नितिन नबीन का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत, संगठित एवं जनहितकारी दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *