महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

(हिंगोरा सिंह – सरगुजा )

( अम्बिकापुर )समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा मंगलवार को 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत एवं नगर निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने हितग्राहियों को ट्रायसायकल प्रदान की।

मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त कर दिव्यांगजनों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। हितग्राहियों ने बताया कि इस सुविधा से उन्हें आवागमन में आसानी होगी तथा वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आजीविका के साधनों में भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण ईव्ही. के. उईके सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *