मथुरा में सामूहिक खुदकुशी से हड़कंप: एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महावन तहसील के खप्पर पुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस सामूहिक आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई इस खौफनाक कदम की वजह जानने को बेताब है।

दीवार पर लिखा मिला आखिरी संदेश जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया, तो वहां का मंजर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। कमरे के अंदर परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े थे। जांच के दौरान पुलिस को कमरे की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। दीवार पर लिखा था— ‘मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’ पुलिस अब इस लिखावट की जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

जांच में जुटे बड़े अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और डीआईजी समेत जिले के आला अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर परिवार पर ऐसा क्या दबाव था जिसने उन्हें मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *