रायपुर में विकास की गंगा बहाने में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है: महापौर
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में रखे गये आयोजन में रायपुर नगर निगम से जनवरी से जून 2025 के मध्य सेवानिवृत्त 55 निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओ का सामूहिक सम्मान महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, सभापति सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता, आयुक्त विश्वदीप, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल के विशेष आतिथ्य और मंच पर अपर आयुक्त कृष्णा खटीक, विनोद पाण्डेय, जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अरूण दुबे, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष प्रमोद जाधव की उपस्थिति में किया गया।
सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को अधिकारी कर्मचारी एकता संघ द्वारा श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर पुष्पहार पहनाकर उनकी निगम को दी सेवाओं का सम्मान किया गया। सेवानिवृत्ति पर 55 निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान आयोजन मंच पर दीप प्रज्जवलन कर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष प्रमोद जाधव, नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अरूण दुबे ने किया।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष प्रमोद जाधव एवं सभी पदाधिकारियों को आयोजन पर बधाई दी। महापौर ने कहा कि निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे है उन्हें पूर्ण करवाने वे हर संभव प्रयास करेंगी। महापौर ने कहा कि व्यवस्था आगे की जायेगी कि नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को ससम्मान सहित उनके निवास तक नगर निगम प्रशासन सादर छोडऩे की व्यवस्था करें। महापौर ने कहा कि रायपुर बड़ी तेजी के साथ विकसित हो रहा है। महापौर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अपने अनुभव के आधार पर नगर निगम में अच्छे कार्य करने सुझाव देने आगे आये। उनका नगर निगम में सदैव स्वागत है।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि रायपुर नगर निगम में यह पुरानी परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर किया जाता रहा है और उनका सम्मान नगर निगम प्रशासन की ओर से किया जाता है। उन्होने कहा कि नगर निगम आयुक्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री विश्वदीप एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी है। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि नगर निगम से सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मान करने सहित सेवानिवृत्ति दिवस पर सादर उनके घर तक छोड़कर आने की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन को करनी चाहिए। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करना एवं उनके स्वत्वों का भुगतान करना नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। आयुक्त ने सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सेवाओ हेतु सराहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि वे नगर निगम में आकर जब इच्छा करें अपने अनुभवो का लाभ सुझाव देकर दे सकते हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में राजेन्द्र वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह कोटटे, विमला, रानी, नित्या,शीला सुभांगनी, बीसो बाई यादव, कमला, काशी, वल्लम शर्मा, राजेश करडभुजे, हुमसिंग गायकवाड, परसराम सिन्हा, अजय, शकुन, गजानंद गोदरे, चंद्रकला, कृष्णा, पदमा, बरातु निषाद, गोवर्धन साहू, लक्ष्मी, चन्द्रहास ठाकुर, बसंतराम कुर्रे, लीला, अंबिका सुनिता, सकीना, दिलीप, हरिशंकर, गौरी, छीता कुसुम बनमाली आशा बाई, चंद्रायन सिंह ठाकुर, सुनील सिंह रघुवशी, दुर्गेश यादव, आनंद शर्मा, बाहरू धीवर, अशोक गिरी गोस्वामी, शकुंतला, निर्मला, उमाशंकर त्रिपाठी, योगीराज वाल्दे, प्रमोद शर्मा, ए.के. हालदार, विमल शर्मा, अमर सिंह डहरिया, मोहम्मद अमीन, विजय सिंह ठाकुर, भरत वर्मा, जगदेश्वर मेहरा सम्मिलित है।
निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सेवाओं हेतु सराहा एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि नगर निगम की गतिविधियां शहर के प्रत्येक नागरिक हेतु जन्म से लेकर मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र तक देने की रहती है। उन्होने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अनुभव एवं समय का सदूपयोग समाज के लिए अच्छे कार्य करते हुए करना चाहिए। कार्यक्रम को नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ अरूण दुबे, संघ की उपाध्यक्ष स्वाति साहू ने भी संबोधन दिया। संचालन रायपुर स्मार्ट सिटी के पूर्व महाप्रबंधक आशीष मिश्रा ने किया।