पटना एवं सोनहत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

कोरिया 11 फरवरी, 2026/
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज पटना एवं सोनहत में 50-50 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कुल 100 नवविवाहित जोड़ों ने विधिवत वैवाहिक बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की।

इस अवसर पर माननीय विधायक बैकुंठपुर एवं माननीय विधायक सोनहत विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में सम्माननीय नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से बेटियों के विवाह में पारदर्शिता एवं गरिमा बनी रहती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

कार्यक्रम के दौरान वैवाहिक परंपराओं के अनुसार समस्त धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं तथा नवदंपत्तियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *