नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद अपनी सभी प्रमुख कारों के दामों में कटौती की है। कंपनी ने जानकारी दी कि अब नेक्सा और एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली कारें पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं।
46 हजार से 1.29 लाख तक सस्ती हुईं कारें
कंपनी के मुताबिक सभी मॉडलों की कीमत 46 हजार रुपये से लेकर 1.29 लाख रुपये तक कम की गई है।
एस-प्रेसो में सबसे ज्यादा कटौती
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक एस-प्रेसो की कीमत में सबसे ज्यादा 1.29 लाख रुपये की कटौती की गई है। अब यह कार 3.50 लाख रुपये से शुरू होगी।
ऑल्टो K10 भी हुई सस्ती
Maruti Alto K10 की नई कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होगी। इसमें 1.07 लाख रुपये तक की कटौती की गई है।
अन्य मॉडलों की नई कीमतें
मॉडल | कितनी हुई सस्ती | नई शुरुआती कीमत (₹) |
---|---|---|
Celerio | 94 हजार | 4.70 लाख |
Wagon R | 79 हजार | 4.99 लाख |
Ignis | 71 हजार | 5.35 लाख |
Swift | 84 हजार | 5.79 लाख |
Baleno | 86 हजार | 5.99 लाख |
Dzire | 88 हजार | 6.25 लाख |
Fronx | 1.12 लाख | 6.84 लाख |
Brezza | 1.12 लाख | 8.25 लाख |
Grand Vitara | 1.07 लाख | 10.76 लाख |
Jimny | 52 हजार | 12.31 लाख |
Ertiga | 46 हजार | 8.80 लाख |
XL6 | 52 हजार | 11.52 लाख |
Invicto | 62 हजार | 24.97 लाख (करीब) |
मारुति सुजुकी के अनुसार नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।