रायपुर में 16 अक्टूबर को शाम की पानी सप्लाई बंद, बिजली शटडाउन के कारण प्रभावित रहेंगे कई इलाके

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में गुरुवार शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी की ओर से 33 केवी लाइन के मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह से दोपहर तक छह घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा। इस कारण शाम के समय नगर निगम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि यह शटडाउन 16 अक्टूबर को किया जाएगा। इससे 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर प्लांट से जुड़ी कुल 42 पानी की टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में शाम को नहीं होगी पानी सप्लाई
डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा (पुरानी टंकी), श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग।

17 अक्टूबर से सामान्य होगी जलापूर्ति
नगर निगम के अनुसार 16 अक्टूबर की सुबह पानी की सप्लाई सामान्य रूप से होगी, लेकिन शाम को प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। 17 अक्टूबर से पानी की सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। वहीं शहर के अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *