जीपीएम जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 67 पुलिसकर्मियों के तबादले कर जारी की नई सूची

पेण्ड्रा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के आदेश पर कुल 67 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस आदेश के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, सुरेश ध्रुव को मरवाही थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और तकनीकी निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिप रात्रे को साइबर सेल का नया प्रभारी बनाया गया है।

एसपी कार्यालय से जारी इस विस्तृत स्थानांतरण सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और उप निरीक्षक श्रेणी के कुल 67 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। विभाग के अनुसार, प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और क्षेत्रीय कार्य व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *