जशपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित 11 अधिकारियों का तबादला

जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार चार थाना प्रभारियों, चार उप निरीक्षकों और तीन सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन सभी अधिकारियों को जिले के अलग अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर आमद देने और कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *