पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 143 पुलिसकर्मियों का तबादला

सक्ती। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की है। जारी किए गए नवीनतम आदेश के तहत एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक (SI) और दस सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत कुल 143 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल में साइबर सेल और कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। प्रमुख बदलावों के तहत:

साइबर सेल: साइबर सेल के प्रभारी अमित सिंह को हटाकर रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है। उनके स्थान पर डभरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को साइबर सेल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जैजैपुर थाना: जैजैपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद राम राजपूत को पद से हटाते हुए रक्षित केंद्र में संलग्न किया गया है। वहीं, सक्ती थाने में कार्यरत भूपेंद्र सिंह चंद्रा को जैजैपुर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस थोक तबादला सूची से महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *