बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में पदस्थ 15 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
इस फेरबदल के तहत 2 सहायक उप निरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
