दिवाली की रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 17 गिरफ्तार, लाखों की नकदी जब्त

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ | दीपावली की रौनक के बीच जुए का खेल भी चरम पर था, लेकिन पुलिस की चौकस निगाहों से कुछ भी छिपा नहीं रह सका। बलौदाबाजार जिले के ग्राम देवगांव में चल रहे जुए के अड्डे पर राजा देवरी थाना पुलिस ने छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान 17 जुआरियों को रंगेहाथों पकड़ते हुए एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और 52 पत्तियों की ताश जब्त की गई।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
समाधान सेल को दीपावली की रात जुए के अड्डे की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कई अलग-अलग गांवों के निवासी शामिल हैं:

  • परमानंद नायक (40), ग्राम सुखरी
  • राजकुमार साहू (26) व रूपेश कुमार साहू (32), ग्राम निठोरा, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • जगसाय पटेल (41), ग्राम गनियारी, थाना सलिहा
  • कांतिलाल पटेल उमरती (43), बहादुर बरिहा (28), बसंत सेठ (35), जागेश्वर सेठ (40), हरिशंकर बरिहा (36), हेमंत पटेल (24), टिकेश्वर पटेल (60), अजय पटेल (34), मदन पटेल (44), संग्राम सिंह (32), रमेश पटेल (32), संतोष पटेल (47), और दयाराम बरिहा (25) – ये सभी ग्राम देवगांव व आसपास के निवासी हैं।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि सामाजिक शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। दीपावली जैसे पावन पर्व को अपराधमुक्त बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *