छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शंकर ठाकुर बने नए प्रमुख अभियंता, 6 मुख्य अभियंताओं के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभाग में प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही विभाग ने छह अन्य मुख्य अभियंताओं की भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

नई पदस्थापना सूची के अनुसार, मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर, शंकर राव सोने को मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर और जितेन्द्र कुमार नेताम को मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में अलेक्जेंडर ग्राहम को मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जगदलपुर, अनिल कुमार खलको को मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर और सतीश कुमार टीकम को मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *