महासमुंद में धान तस्करी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चेक पोस्ट पर पकड़ा गया 540 कट्टा धान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अभियान जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, सीमावर्ती इलाकों में धान की तस्करी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आज तड़के ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा 540 कट्टा धान से भरा एक ट्रक टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा गया।

दूसरी ओर, खेमड़ा क्षेत्र में भी प्रशासनिक टीम को देखकर तस्कर धान से भरी ट्रॉली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने दोनों मामलों में संबंधित वाहनों को जब्त कर पंचनामा तैयार कर लिया है। महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर शुभम देव ने जानकारी दी कि जब्त किए गए वाहनों और धान को कृषि उपज मंडी बागबाहरा के सुपुर्द कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान एक चुनौतीपूर्ण स्थिति भी सामने आई जब जब्त किए गए ट्रक का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया। लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रक पटपरपाली पेट्रोल पंप के पास खड़ा रहा, जिसके बाद मंडी कर्मचारियों ने स्वयं डीजल की व्यवस्था कर ट्रक को सुरक्षित मंडी तक पहुंचाया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली धान तस्करी पर प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *