दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हुडको में गांजा बेचते सौरभ दीक्षित गिरफ्तार, एक्टिवा और नकदी समेत 1.70 लाख का माल जब्त

रमेश गुप्ता : भिलाई : नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना भिलाई नगर और ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे आरोपी सौरभ दीक्षित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला?
दिनांक 09.02.2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री राम चौक हुडको भिलाई में एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में स्कूटी से घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
दबिश के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले में ‘एंड टू एंड’ (Source to Destination) कड़ी जोड़ने की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी का विवरण:

नाम: सौरभ दीक्षित (उम्र 21 साल)

पता: पेपर चिल्ली बार के पास कोहका, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री का विवरण:

अवैध गांजा: कुल वजन 02 किलो 200 ग्राम

नगद राशि: ₹10,800/- (बिक्री रकम)

वाहन: एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल (जुमला कीमती ₹1,70,800/-)

पुलिस की टीम: इस प्रभावी और त्वरित कार्रवाई में थाना भिलाई नगर एवं ACCU (Anti Crime and Cyber Unit) में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की यह जंग निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *