रायपुर में अवैध रूप से धान के परिवहन और भंडारण पर नकेल कसते हुए खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 42 मामलों में कुल 1537.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर के जीरो टॉलरेंस निर्देशों के बाद पूरे जिले में लगातार छापेमारी की गई।

सबसे बड़ी कार्रवाई कुर्रा स्थित पराग ट्रेडर्स राइस मिल में हुई, जहां से अकेले 508 क्विंटल धान बरामद किया गया। सभी मामलों में धारा 19 के तहत कार्रवाई की गई है।
मंडीवार जब्ती
- रायपुर मंडी : 12 मामले, 472 क्विंटल
- नवापारा मंडी : 10 मामले, 167.40 क्विंटल
- आरंग : 3 मामले, 56.80 क्विंटल
- नेवरा मंडी : 14 मामले, 298.40 क्विंटल
- अभनपुर : 2 मामले, 35 क्विंटल
धान खरीदी भी तेज गति से जारी है। 5 दिसंबर को जिले में 2527 किसानों से 1,19,437.60 क्विंटल धान खरीदा गया, जबकि अब तक 29,180 किसानों से 13,77,940 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।