स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 40 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर ही मौत

बिलासपुर। जिले के बिल्हा स्थित मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान 40 फीट ऊंचाई से गिरने से एक क्रेन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिल्हा मैंसबोड़ निवासी मिथलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की जाली जर्जर होने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

फैक्ट्री कर्मियों ने घायल मजदूर को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सिम्स रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।

फैक्ट्री प्रबंधन ने परिजनों को 1 लाख रुपए नकद और अतिरिक्त राशि चेक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर लौट गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के एक बच्चा है और पत्नी गर्भवती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *