सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में मसनकी घाट के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई लेकिन चालक और यात्रियों की तत्परता से सभी सुरक्षित बच निकले।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोका। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।