मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव 2026 का होगा भव्य शुभारंभ ।

अंबिकापुर 12 फरवरी 2026/ जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है।
शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे़, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, नगर निगम अम्बिकापुर सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपाट संतोषी पैकरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैनपाट अनिल सिंह, जनपद पंचायत सदस्य मैनपाट प्रीति रजनीश पाण्डे एवं ग्राम पंचायत रोपाखार के सरपंच सुखू राम शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *