Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना की राशि खातों में मिलेगी हर माह की एक तारीख को – साय

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना की राशि खातों में मिलेगी हर माह की एक तारीख को – साय

 

Mahtari Vandan Yojana बालोद  !  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में पहले सप्ताह नही बल्कि हर माह की एक तारीख को आयेगी।


श्री साय ने आज जिले के डौंडीलोहारा में एक चुनावी सभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में हर महीने महतारियों को एक हजार रूपये देने का वादा था, जिसके अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त जारी की जा चुकी है।उन्होंने कहा अब पहले सप्ताह में नहीं, पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर दी जायेंगी।

Mahtari Vandan Yojana  उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले की सारी हदें पार कर दी थी।शराब घोटाला किया, जिसके दो काउंटर थे,एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा गांधी परिवार के खाते में जाता था।भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था।

Mahtari Vandan Yojana  CM साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जी ने 10 साल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। मोदी सरकार सदैव गरीबों के लिए समर्पित रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU