Mahasamund News Today : ग्राम आंवराडबरी के तालाब में एक व्यक्ति के डूबने से मौत
Mahasamund News Today : महासमुंद ! खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंवराडबरी के तालाब में एक व्यक्ति के डूबने से उनकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आंवराडबरी निवासी मृतक लोकनाथ ध्रुव (57 वर्षीय) दोपहर में राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 353 स्थित सड़क किनारे के तालाब में नाहने गया था। इस दौरान वह व्यक्ति नाहते – नाहते कमल फूल तोड़ने के लिए गहरे पानी में चला गया।
वह कमल के फुल तोडते हुये, पानी के अंदर कमल फुल पत्तों के नीचे की लंबी डंडियों और रेशों में बस गया। जिससे बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डुब कर उनकी मौत हो गई। लोगों को जब समझ आया की वह व्यक्ति डुब गया है। तब तक बहुत लेट हो गया था।
ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें जब बाहर निकाला तो उनकी शरीर में किसी तरह से हल चल नहीं था। वहीं ग्रामीणों की सुचना पर खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंच, पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
Mahasamund News Today : इस पुरी घटनाक्रम की विवेचना खल्लारी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। एक जानकारी के अनुसार लोकनाथ ध्रुव, आंवराडबरी में संगम मानस परिवार में अपना करीब 33 वर्षो से सेवा दे रहे थे।
 
	
 
											 
											 
											 
											