Mahasamund latest news : कंधे पर कावड़ लिए बोल बम का उद्घोष करते शिव भक्तों का भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने किया स्वागत
Mahasamund latest news : महासमुंद : सावन में देश भर के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों मैं कांवर यात्रा निकालकर जलाभिषेक की परंपरा है। इसी कड़ी में कांवर यात्रा के लिए शिव भक्त बमहणी श्वेत गंगा से जल उठ कर पैदल सिरपुर के लिए रवाना हुए।
नेहरू चौक में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार ने कांवरिया का स्वागत किया इसी परंपरा की सफल शुरुआत करते हुए महासमुंद में बड़ी संख्या में शिव भक्त जुटे।
कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई हैं, कुछ बच्चे भी कांवर लेकर नंगे पांव चलते नजर आ रहे हैं। भगवा वस्त्र में कंधे पर कावड़ लिए बोल बम का उद्घोष करते शिव भक्त सिरपुर से निकल पड़े।
इनके आगे- आगे भजनों के साथ डीजे चल रही है। रास्ते भर कावर यात्रियों के स्वागत सत्कार हुआ। कावंड यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह फल , शरबत ,पानी आदि कावर यात्रियों को प्रदान किया गया।
 
	
 
											 
											 
											 
											