महासमुंद: इंस्टाग्राम दोस्ती के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

महासमुंद। जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिवा निहाल के खिलाफ पास्को एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

पीड़िता के बयान के अनुसार जून 2025 में इंस्टाग्राम पर शिवा निहाल से दोस्ती हुई। चैट के दौरान आरोपी ने प्यार का इजहार किया और घर बुलाया। किशोरी वहां पहुंची तो घर में कोई और नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लगातार फोन कर मिलने का दबाव बनाया। तंग आकर किशोरी ने फोन बंद कर दिया तो 12 अक्टूबर को फर्जी आईडी से वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों के जरिए जानकारी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत वीडियो हटवाया।

पुलिस कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) और पास्को एक्ट की धारा 4, 6, 64, 2(एम) के तहत जांच चल रही है। आरोपी की तलाश और साक्ष्य संग्रह का कार्य तेजी से जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *