रमेश गुप्ता भिलाई, — श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। लगातार 41वें वर्ष आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अब मध्य भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस बार जिले के एक लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि “एक मुट्ठी दान – श्रीराम के नाम” अभियान के तहत 22 फरवरी से पूरे जिले में अन्न संग्रह किया जा रहा है। इस अभियान में लोगों ने उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी निभाई है। संग्रहित अन्न से श्रीरामनवमी के दिन महाप्रसाद बनाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं में वितरित होगा।उन्होंने बताया कि आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी (श्री पाटेश्वर धाम) उपस्थित रहेंगे। वहीं अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाडा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन भी शामिल होंगे।भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्रमनीष पाण्डेय ने बताया कि आयोजन के तहत जिले के 12 प्रखण्डों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों के ध्वजवाहक शामिल होंगे। बाबा भोलेनाथ, भगवान चतुर्भुजी, मां बम्बलेश्वरी और मां दंतेश्वरी की शोभायात्राएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान, पावर हाउस में एकत्रित होंगी।कार्यक्रम स्थल पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, साथ ही विभिन्न प्रखण्डों से निकाली गई आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन एवं पुरस्कृत किया जाएगा।समिति की तैयारियां अंतिम चरण मेंसमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा के माध्यम से पूरे शहर में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।प्रांतीय महामंत्री बुद्धन डाकुर ने कहा कि “एक मुट्ठी दान” अभियान में भिलाईवासियों ने जिस समर्पण के साथ भाग लिया, वह अभूतपूर्व है। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जो समाज में आस्था और एकता का प्रतीक है।पत्रकार वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, जिलाध्यक्ष मदन सेन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, विष्णु पाठक, गार्गी मिश्रा, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।