रायपुर : 24 अप्रैल बुधवार को भगवान बाबा का आराधनादिवस मनाया गया। प्रातः प्रशांति मंदिर पर 108 बार महामृत्युंजय का जाप भी किया गया। मोवा ब्रिज के नीचे महानारायण सेवा आयोजित की गयी। साथ ही शाम को 1800 भक्तों के लिए महानारायण सेवा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गयी। साथ ही शाम 6.50 से 8.00 बजे तक श्री प्रशांति सदन में वेदोच्चारण, साई गायत्री मंत्र उच्चारण, भजन एवं बाल विकास के विद्यार्थियों द्वारा आराध्य सोंग, साई शक्ति स्वरुप महिलाओं द्वारा स्वामी को समर्पित भजन, प्रसादम के साथ सांध्यकालीन सेवाआयोजन संपन्न किया गया।
इस दरम्यान उपरोक्त सभी आयोजनों में साई युवा वर्ग और विधार्थियों, सभी साई सेवा दल पुरुष एवं महिलाये गुरुजन, वरिष्ठ गण, भक्त गण, सभी बहुत अधिक संख्या में उत्साह के साथ सभी समय निकाल कर इन सभी सेवा में शामिल होकर आयोजन को पूर्णतः मन-तन-धन के साथ सेवा करते हुए संपन्न कराया गया।