मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर महादेव सेवा समिति ने बाटें फल

सोनहत, कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर महादेव सेवा समिति ने क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनहत में एक विशेष फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से मरीजों के बीच खुशियाँ बाँटी गईं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर, समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने न केवल मरीजों का हाल-चाल जाना, उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ भी कीं। यह मानवीय स्पर्श मरीजों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुआ।

इस पुनीत अवसर पर, विधायक प्रतिनिधि रामप्रताप सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं जीवनदीप समिति के सदस्य संदीप साहू, मनोज त्रिपाठी, नंदकुमार नागवासी उमा साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवरत्न पांडे, जयकरण साहू, उमेश ठाकुर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *