प्रयागराज। महाकुंभ में देश के कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शिरकत कर रही हैं। पीएम मोदी ने कल संगम में डुबकी लगाई और लोकमंगल की कामना की। इसी बीच खबर आ रही है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज प्रयागराज आ रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्री महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। नायब सिंह सैनी के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल गंगा स्नान करेगा।
जा रहा है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सुबह 11 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे और खेल महाकुंभ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। खेल महाकुंभ की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। मणिपुर सीएम के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आद देशभर के कई बड़े राजनेता संगम नगरी पहुचेंगे। जिनमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू के अलावा उड़ीसा और एमपी के कई मंत्री भी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।