श्री राधा कृष्ण मंदिर जलगढ़ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मगधा यादव समाज के पदाधिकारी

दिलीप गुप्ता सरायपाली= जलगढ़ में आयोजित श्री राधा कृष्ण मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मगधा यादव समाज के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।मगधा यादव समाज के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा भगवान श्री राधा कृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना का संदेश मिलता है।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप, जिला सचिव ओम प्रकाश छत्रपति, ब्लॉक अध्यक्ष हीराधार बगर्ती, कार्यकारी एवं शाखा सभा पोड़ागढ़ अध्यक्ष फकीर कठार,ब्लॉक सचिव लखपति यादव,शाखा सभा देवलभाठा अध्यक्ष कृष्टो टाणी,शाखा पोड़ागढ़ सलाहकार निरंजन कठार एवं गोड़ समाज छुईपाली परिक्षेत्र अध्यक्ष हिरन कुमार सिदार शामिल थे।कार्यक्रम में प्रतिदिन महाप्रसाद भंडारे का वितरण किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। कंस दरबार, मीना बाजार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *