52 की उम्र में 25 जैसा निखार: मलाइका अरोड़ा की ‘वॉटर थेरेपी’ के 3 जादुई ड्रिंक्स, जो बॉडी को अंदर से करते हैं क्लीन

malaika arora water therapy : मुंबई। फिटनेस और ग्लैमर की दुनिया में मलाइका अरोड़ा एक ऐसा नाम हैं, जिनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन है। 52 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती और चमकती त्वचा का राज उनकी महंगी डाइट नहीं, बल्कि एक बेहद आसान ‘वॉटर थेरेपी’ है। मलाइका अपनी सुबह की शुरुआत तीन खास तरह के ‘हेल्थ शॉट्स’ से करती हैं, जो न केवल उनके शरीर को डिटॉक्स करते हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं।

आइए जानते हैं मलाइका के उन 3 सीक्रेट ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप भी आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं:

1. इम्यूनिटी बूस्टर शॉट (रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए) बदलते मौसम और बीमारियों से बचने के लिए मलाइका एक पावरफुल इम्यूनिटी ड्रिंक लेती हैं। इसे बनाने के लिए अदरक, कच्ची हल्दी, पुदीना, तुलसी के पत्ते और चिया सीड्स को पानी के साथ पीसकर छान लिया जाता है। हल्दी और अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिलाया जा सकता है।

2. डाइजेस्टिव शॉट (पाचन दुरुस्त रखने के लिए) मलाइका का मानना है कि सेहत की शुरुआत पेट से होती है। वे अपने पाचन तंत्र को सक्रिय रखने के लिए अजवाइन, जीरा, सौंफ और मेथी के दानों का मिश्रण इस्तेमाल करती हैं। इन चारों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह हल्का गर्म किया जाता है। छानने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पीने से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

3. ग्लो शॉट (चमकती त्वचा का राज) मलाइका की बेदाग त्वचा के पीछे ‘एलोवेरा जेल’ का बड़ा हाथ है। वे ताजे एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाकर पीती हैं। इसे आसान बनाने के लिए वे एलोवेरा जेल को आइस क्यूब्स के रूप में स्टोर करती हैं और सुबह पानी में मिलाकर उसका सेवन करती हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

वर्कआउट के दौरान ‘ग्रीन जूस’ सिर्फ सुबह ही नहीं, वर्कआउट के समय भी मलाइका खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा, सेलरी और हरे सेब से बना ‘ग्रीन जूस’ पीना पसंद करती हैं। यह जूस शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की सप्लाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *