एडीजे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
एडीजे ने बीपी चेक करवाया व स्टालों का किया निरीक्षण
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज 14 मार्च को सरायपाली के न्यायालय भवन में लोक अदालत का शुभारंभ एडीजे , न्यायधीशों व एसडीएम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के व वंदेमातरम के साथ ही राष्ट्रगान के साथ किया गया । सर्वप्रथम राजस्व विभाग द्वारा भू अधिकार स्वामित्व योजना के तहत 54 ग्रामीणों को आबादी भू स्वामी पट्टा वितरण कर प्रारंभ किया गया ।
न्यायालय भवन में पक्षकारों से खचाखच भरे हाल को संबोधित करते हुवे माननीय अपर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि लोक अदालत लगाए जाने का उद्देश्य आपसी भाईचारे व समझौते के तहत प्रकरणोबका निराकरण किया जाना है ।वर्षों से न्यायालय में चल रहे समझौते युक्त प्रकरणों को आपसी समझौते के तहत निपटारे का यह एक सशक्त व सुगम माध्यम तथा मंच है । अधिक से अधिक पक्षकारों को समझौते युक्त प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणोबका निराकरण किया जाना चाहिए ।

एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद ने लोक अदालत की प्रशंसा करते हुवे बताया कि आज इसकी शुरुवात ग्राम लाखनपाली के 54 लाभार्थियों को भू अधिकार स्वामित्व योजना के तहत भू अधिकार पट्टा प्रदान किया जा रहा है ।
अधिवक्ता संघ के सचिव राजेंद्र कुमार दास ने अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत के सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की साथ ही लोक अदालत में उनके चैंबर द्वारा पक्षकारों व लोक अदालत में शामिल सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था का लाभ उठाने की बात कही ।
एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि लोक अदालत तभी सफल हो रहा है जब दोनों पक्षकार गण आपसी समझौता के लिए तैयार होते हैं आप लोगों के आपसी समझौते के मानसिकता व इच्छा के चलते ही लोक अदालतों का उदेश्य पूरा हो रहा है ।

आज लोक अदालत में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ ही बैंकों , बिजली कार्यालय व अन्य विभागों के स्थलों में पक्षकारों की भारी भीड़ रही ।
आज लोक अदालत के प्रारंभिक चरणों में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम लाखन पाली के 54 लाभार्थियों जिनमें परीक्षित , सुशील , विश्राम , पूरन बाई , भगतराम , तुलसी , सुदरू महेश , कलीराम , बलिराम, गोपसिंह, हेतराम , सेतबाई ,शौकी , भोगीलाल , चलमणि, मनबोध, निरंजन , रामचंद्रो, राखीलाल , मिलाप सिंह , रेशमलाल , सेत कुमार , रणधु , प्रेमसागर , केवल सींग , बसंतलाल , शौकीलाल , लक्ष्मण , वासुदेव , लाला , बुढ़ान , नेहरू , सतवंती, दाशरथि , मेमबाई , नारायण , पुनित राम , चैतराम , कुंजराम , बाबूलाल , सामाजिक भवन , मालिकराम , प्यारीलाल व डमरू को भू स्वामी पट्टा का वितरण माननीय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन , श्री पंकज आलोक तिर्की
(द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायपाली) , श्री वैभव घृतलहरे (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली), श्री विनय कुमार साहू
(न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी सरायपाली) , सुश्री अनुपमा आनंद (एसडीएम) तथा श्रीधर पंडा ( तहसीलदार ) के हाथों वितरित किया गया ।
इस दौरान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल जाकर अपना बीपी व स्वास्थ्य चेक कराया । साथ ही सभी न्यायधीशों द्वारा विभिन्न विभागो के स्टालों में जाकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया गया । मंच का संचालन न्यायालयीन स्टेनो राकेश मिश्रा द्वारा किया गया ।
लोक अदालत में पक्षकारों व अन्यों के लिए संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल शीतल व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई ।