बड़े राबेली में नहीं खुलेगी शराब दुकान: प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कलेक्टर को दिए निर्देश, सभापति आयुष शर्मा की पहल पर ग्रामीणों की जीत

सक्ती। विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े राबेली में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा ने रायपुर स्थित प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और शराब दुकान को निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

सभापति आयुष शर्मा ने मंत्री को अवगत कराया कि बड़े राबेली में नई शराब दुकान खोले जाने की चर्चा से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में शराब दुकान प्रस्तावित होने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है। कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन भी इस विषय को लेकर जिला कलेक्टर को मौखिक एवं लिखित शिकायत कर चुके हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शराब दुकान खोली जाती है तो इसका दुष्प्रभाव न केवल बड़े राबेली बल्कि आसपास के कई गांवों में भी पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा तथा सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। स्थिति यह है कि गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दे चुके हैं।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभापति आयुष शर्मा को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे। उन्होंने तत्काल सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो से फोन पर चर्चा कर दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। और गौठान में आबकारी द्वारा रखे शराब को वहाँ से वापस लाने का आदेश किये है मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *