सस्पेक्टेड संदिग्ध ग़रीबी रेखा राशन कार्ड निरस्त करने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया

महासमुंद जिले में 90हजार सस्पेक्टेड बीपीएल कार्ड 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सामाजिक कार्यकर्ता इमरान मेमन ने छत्तीसगढ़ राज्य में सस्पेक्टेड, संदिग्ध ग़रीबी रेखा राशन कार्ड निरस्त करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यालय में ई मेल द्वारा मांग की गई है ,,, उक्त मांग पत्र व पेपर कटींग भेजकर जानकारी दी गई है कि छत्तीसगढ़ राज्य के अकेले महासमुंद जिले में लगभग 90,000 ग़रीबी रेखा राशन कार्ड सस्पेक्टेड संदिग्ध की सूची में है, अपात्र पुरुष, महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क चांवल योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , निःशुल्क शिक्षा का अधिकार कानून का लाभ देकर राज्य सरकार को आर्थिक नुक़सान पहुंचाया जा रहा है, अपात्र ग़रीबी रेखा राशन कार्ड वाले लखपति गरीब परिवारों के पास 5 एकड़ भूमि से अधिक भूमि है और 6 लाख रुपए का इनकम टैक्स पटाने वाले परिवारों का कार्ड निरस्त किया जाना चाहिए ,, राज्य सरकार द्वारा डेड लाईन जारी कर कार्रवाई तेजी से करनी चाहिए ताकि अवैधानिक रूप से राशन कार्डों को निरस्त कर सरकार व जनहित में यह आवश्यक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *