इंदौर की जल त्रासदी से भी नहीं लिया सबक: भोपाल में पाइपलाइन के ऊपर बना रहे शौचालय, बड़ी बीमारी का खतरा

भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जल त्रासदी से 35 मौतों के बाद भी भोपाल नगर निगम (BMC) अपनी लापरवाहियों से बाज नहीं आ रहा है। गैस पीड़ित इलाके में निगम का एक और खतरनाक कारनामा सामने आया है, जहां लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है।

यहाँ जिस जगह से पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन गुजर रही है, ठीक उसी के ऊपर शौचालय (टॉयलेट) का निर्माण किया जा रहा है। यदि भविष्य में पाइपलाइन लीक होती है, तो शौचालय की गंदगी सीधे पीने के पानी में मिल जाएगी, जिससे बड़ी बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही, पाइपलाइन के ऊपर निर्माण होने से उसकी मरम्मत करना भी नामुमकिन हो जाएगा।

इस गंभीर लापरवाही पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और इस पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने तर्क दिया कि शायद स्थानीय इंजीनियरों ने कोई तकनीकी जांच की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *