मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: बुलेरो कुएं में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बैतूल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में बुलेरो वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर गिर गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जो मुलताई से चित्रकूट धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे।

हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार लोग कुएं में फंसे रह गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन शवों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। एक युवक की तलाश अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बुलेरो का टायर फट गया और वाहन सड़क किनारे के कुएं में जा गिरा। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *